फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डंपरों की टक्कर, तीन घंटे फंसा रहा चालक

Sun, 08 Feb 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केबिन काटकर निकाला, अस्पताल में भर्ती, रामपुर रोड स्थित उदयपुर जागीर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद (रामपुर)। रामपुर रोड स्थित उदयपुर जागीर गांव के मोड़ पर दो डंपरों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों डंपरों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में रामपुर की ओर से बजरी लेकर आ रहे डंपर का चालक बदायूं के दातागंज निवासी नर्बियाल सिंह (56) केबिन में स्टीयरिंग और बोनट के बीच बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गईं। चालक को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद गैस कटर और गिलेंडर मशीनों की मदद से डंपर का केबिन काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। जाम की स्थिति भी बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरे डंपर के चालक व क्लीनर भाग गए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को सीधे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें