रामपुर। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में दो नए कोरोना संक्रमण के मामले आए,जबकि एक संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज निकलने में कमी आ रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार आरटीपीसीआर जांच में एक संक्रमित पाया गया। साथ ही निजी लैब की जांच में एक संक्रमित की पुष्टि हुई,जबकि एक संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। अब जिले में हॉटस्पॉट की संख्या भी कम होकर दस रह गई हैं। जिसमें स्वार में एक, शाहाबाद में दो, सैदनगर में एक, बिलासपुर में तीन, टांडा में एक, नगर में एक और मिलक में एक हॉट स्पॉट बाकी है। साथ ही जिले में अब सक्रिय मामले 8 रह गए हैं। संवाद