फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पेड़ के विवाद में दो भाइयों से मारपीट, तीन पर रिपोर्ट

Thu, 29 Oct 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकुलनगरी में पेड़ के विवाद को लेकर दो भाइयों के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोकुलनगरी निवासी विकास कुमार विश्वास ने बताया कि 27 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे की घटना है। वह और उसका भाई अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी खेत के पड़ोसी निर्मल उर्फ राहुल राय, रमेश सरकार और राखी राय एक पेड़ का बहाना लेकर आ गए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज की। उन्होंने लाठी-डंडों व ईंटों से हमला किया, जिससे दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें