फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला को धमकाने के आरोप में दो पर रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अपने मायके में रह रही एक विवाहिता ने अपने जेठ और देवर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज करा रखी है। वह अपने पिता के घर पर रह रही है। उसका आरोप है कि 18 दिन पहले वह बाजार जा रही थी। रास्ते में उसके जेठ रवि शर्मा निवासी किच्छा और फुफेरे देवर नवल शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट वापस न लेने पर उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें