रामपुर। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मगरमऊ निवासी देवेंद्र रामपुर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में मगरमऊ पुल के नीचे उसकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में मकदूम और देवेंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।