फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चोरी की दो बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बाइकों को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्टेट बैंक तिराहे के पास से दो बाइकों पर सवार तीन लोगों को रोक लिया। पुलिस को देखककर एक आरोपी मौके से फरार हो गया,जबकि दो लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि दो बाइकें चोरी की हैं,जिस पर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद शहर कोतवाल गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान डाकघर के सामने स्थित रहने वाले साहिब और मठवाला कब्रिस्तान निवासी शादाब को बाइकों की चोरी में गिरफ्तार किया है। उनके मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से चोरी की मोटर साईकिल सीडी डीलक्स व हीरो होण्डा पैशन बरामद हुई। पुलिस को देख खौड़ निवासी दानिश मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनो मिलकर मोटर साईकिल चोरी करते है जिसमे से सीडी डीलक्स 29जनवरी 23 व हीरो होण्डा पैशन 30 जनवरी जिला अस्पताल से चोरी की थी। सीडी डीलक्स को काटकर अपने मकान में रखा हुआ है कटी हुयी मोटर साइकिल के कुछ पार्ट कबाडी को बेचे है। जिन मोटर साईकिलों को चोरी किया जाता था उनको कबाडी खरीदता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें