स्वार। कोतवाली कहेत्र के शिवपुरी गांव में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांतिभंग करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कोर्ट में चालान कऱ दिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को शिवपुरी गांव निवासी विकेस और ब्रज किशोर के बीच मछली पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को एसडीएम कोर्ट भेजा गया, जहां मुचलका पाबंद करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद