फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फर्जी आधार कार्ड बनाकर शादी कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फर्जी आधार कार्ड बनाकर यासमीन को रिया गुप्ता बताकर पुनीत से शादी कराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 14 जून को सिविल लाइंस क्षेत्र के मंडैया नादरबाग निवासी पुनीत सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप था कि टांडा थाना क्षेत्र के गजरौला गांव निवासी कल्लू और उत्तराखंड के रामनगर के बैलपड़ाव गांव निवासी राम सिंह ने एक लाख रुपये लेकर बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के सैय्यदान गांव निवासी यासमीन उर्फ रिया गुप्ता की शादी पुनीत से कराई थी।
शादी के दो दिन बाद महिला ने खुद को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली थी। पुनीत की तहरीर पर पुलिस ने यासमीन उर्फ रिया गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि राम सिंह और कलुआ उर्फ कल्लू ने मिलकर यासमीन उर्फ रिया गुप्ता का फर्जी और कूटरचित आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पीड़ित के साथ धोखाधड़ी कर शादी कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों कलुआ उर्फ कल्लू निवासी ग्राम गजरौला डाक रामनगर लतीफपुर थाना टांडा और राम सिंह निवासी ग्राम बैलपड़ाव थाना रामनगर जनपद नैनीताल को आश्रम पद्धति विद्यालय से गांधी समाधि की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें