फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बीस बीघा जमीन, बीस साल की रंजिश, बीस गवाहों ने दिलवाई सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बीस बीघा जमीन के विवाद को लेकर बीस साल से सुलग रही रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। गोलियों की तड़तड़ाहट से रामगंगा का किनारा गूंज उठा था। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने की वजह से घटना के बाद गंगापुर शर्की और घोसीपुरा गांव में कई दिन तक तनाव बना हुआ था। अब बीस गवाहों की गवाही और ठोस साक्ष्यों ने मुकदमे को अंजाम तक पहुंचाया और दोषियों को सजा मिली।
विज्ञापन

गंगापुर शर्की पूरी तरह एक समुदाय के लोगों का गांव है, जहां सोनू देवी प्रधान थीं। अधिकांश ब्राह्मण परिवार इस गांव में रहते हैं। वहीं रामगंगा खादर की जमीन के कब्जा को लेकर सोनू देवी के पति संजीव पांडेय से पड़ोसी गांव घोसीपुरा के दूसरे समुदाय के लोगों से रंजिश चली आ रही है। बीस बीघा जमीन के लिए कई साल पहले भी संघर्ष हो चुका है।
बरसात के बाद जमीन की जुताई करने के लिए जब संजीव पांडेय अपने साथ कई लोगों को लेकर पहुंचे भी दूसरे पक्ष ने हमला बोलकर गोलियां चला दीं थीं। इस घटना के बाद पूरा खादर इलाका गोलियों से गूंज उठा था। इस घटना के बाद दोनों गांवों में तनाव व्याप्त रहा था।
विज्ञापन

कोर्ट में अभियोजन की ओर से 20 गवाह पेश किए गए थे। जिला शासकीय अधिवक्ता अमित सक्सेना ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में 20 लोगों को गवाह के तौर पर पेश किया गया था। सभी ने घटना की पुष्टि की थी। इसके अलावा पुलिस की ओर से भी मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए गए थे। इसी आधार पर सजा सुनाई गई।

-
तीन लोगों की हत्या की अफवाह उड़ी थी
रामपुर। प्रधान के पति संजीव पांडेय की हत्या के बाद गंगापुर शर्की में तीन लोगों की हत्या की अफवाह उड़ी थी। अधिकारियों के भी होश उड़ गए थे। गांव शाहबाद तहसील में होने के कारण पहले तो यह ही तय नहीं हो पा रहा था कि किस थाना क्षेत्र में है। लगातार गोलियां चलने की सूचना मिल रही थी। काफी देर में पता चला तब मिलक पुलिस मौके पर रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें