फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हत्यारोपी ने जेल में आत्महत्या का कोशिश की जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मैगजीन में कुछ रोज पहले एक नवविवाहिता की मौत हो गई थी। युवती के परिजनों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी बिलाल को पुलिस ने पिता-भाई सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार की शाम को बिलाल ने आत्म हत्या का प्रयास किया। वह नहाने के बहाने बाथरूम में गया और छत पर चढ़ गया। बाथरूम के ऊपर लगी टंकी के पाइप से अंगोछा बांधा और गर्दन में फंसा कर लटक गया, लेकिन तब तक कुछ अन्य बंदियों ने देख लिया और शोर मचा दिया। बिलाल को पहले जेल अस्पताल में ही ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया, लेकिन बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गई, जिसकी हालत ठीक बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें