ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी से गानवीं सड़क पर बने कटोलु पुल के मरम्मत कार्य के चलते 9 और 10 अगस्त को वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके चलते 15/20 क्षेत्र की पांच पंचायतों के लिए वाहनों की आवाजाही सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। हालांकि, इस दौरान एंबुलेंस और आपातकालीन स्थिति में गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राकेश चंदा ने बताया कि कटोलु पुल की मरम्मत का कार्य काफी समय से लंबित है। इसी को देखते हुए प्रशासन से इसकी मरम्मत कार्य की अनुमति ली गई है।
वहीं, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया पुल की मरम्मत का कार्य को एक ही दिन में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। बारिश के कारण कार्य न होने की सूरत में 10 अगस्त को भी यातायात बाधित रह सकता है। इसी वजह से 9 और 10 अगस्त को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पुल से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एंबुलेंस और आपातकालीन की स्थिति में प्रशासन की गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा।