शाहबाद। शाहबाद-बिलारी रोड पर स्थित सराय इमाम गांव के पास एक ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटते समय चालक कूद गया, वरना कोई बड़ा हादसा होने की पूरी आशंका थी।
रविवार रात आठ बजे बिलारी की ओर से आ रहा ट्रक शाहबाद की ओर आ रहा था। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार में ई रिक्शा आ गया। इस ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे के दौरान ट्रक के आगे पीछे कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं, दूसरी ओर मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के नगलिया गांव निवासी शाहिद रविवार रात 8:30 बजे बिलारी जा रहे थे। इस दौरान मंगोली गांव निवासी गौतम सड़क पार कर थे। सड़क पार करते समय बाइक से इनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इन घायलों का उपचार शाहबाद में निजी डॉक्टर के कराया गया।