त्रिवेणी शुगर मिल मिलक नारायणपुर में चार दिन पूर्व 17 दिसंबर की रात को कुछ लोगों ने मिल कांटे पर जबरन पहले गन्ना तुलाने को लेकर ग्राम फैजुल्लानगर थाना सिविल लाइन रामपुर निवासी ट्रक चालक के साथ मारपीट की थी।
लोगों के विरोध करने पर हमलावरों ने मिल में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। जिसके बाद कोतवाली टांडा में तीन लोगों व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
घटना के चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। बताया जाता है कि मामले में चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक अमेज कुमार सिंह पर आरोपियों द्वारा समझौता कराने का दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां दी जा रही थीं।
बुधवार की घटना को चार दिन पूर्व हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी गोली मारे जाने की एफआईआर नहीं होने से भी कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है।