फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक, प्राथमिकी

Sat, 21 Feb 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कांशीराम काॅलोनी निवासी उजमा की ओर से कहा गया है कि उसका निकाह गंज थाना क्षेत्र के चौकी रज्जड़ निवासी आरिफ के साथ हुआ है। निकाह के वक्त पर्याप्त दहेज दिया था लेकिन निकाह के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। वह दो लाख रुपये व बाइक की मांग करते रहे। इसी को लेकर आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों के कहने पर उसे तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पति आरिफ, फूल, रिजवाना और सलीम पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है,वहीं दूसरी ओर गंज थाने में मदरसा कोहना निवासी जमजम की ओर से भी दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें पति शुएब, नाजमा, इमराना, शगुफ्ता को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें