फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत को दी श्रद्धाजंलि

Mon, 16 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन ने महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन से जुड़े किसान अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत के कार्यों और किसान हित की मुहिम को याद कर उन्हें नमन किया।

भाकियू के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पन्नू ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का पूरा जीवन किसानों के हितों पर समस्याओं के    निराकरण के लिए समर्पित रहा। संगठन उनके प्रति सदा कृतज्ञ रहेगा। इस दौरान अब्दुल हसन पाशा, पूरन लाल, सत्यपाल लोधी, सोहन सिंह, शेर चंद्र, भजन लाल, हरभजन सिंह, रनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, बाल किशोर पांडे, सुनील मौर्य, अब्दुल गफ्फार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में भी किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हसीब अहमद ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के सच्चे हमदर्द थे। किसानों की समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए उन्होंने जीवन पर्यंत संघर्ष किया। इस दौरान उस्मान अली पाशा, वीरेंद्र सिंह यादव, जय सिंह, नरपत सिंह, खेमकरन, मोहम्मद तालिब, गजराम, डालचंद, लीलाधर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें