रामपुर। जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान 3760 मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मेलों में 1545 पुरुष, 1760 महिलाओं एवं 455 बच्चों का चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार किया गया। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त आयुष विभाग, आईसीडीएस विभाग एवं आईएमए का भी सहयोग प्राप्त हुआ। 133 ऐसे मरीज चिह्नित किए गए, जिन्हें विशेष जांच व उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें उच्चीकृत केन्द्र संदर्भित किया गया। खून की कमी के 214, श्वांस रोग के 227, डायबिटीज के 197, उदर रोग के पीड़ित 166, चर्म रोग के 91 एवं टीबी के 94 मरीजों को जरूरी परामर्श व उपचार दिया गया। कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सैनिटाइजेशन का विशेष ख्याल रखा गया। मेलों में बनी कोविड-19 हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। 322 गर्भवती माताओं की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविरों में आयुष्मान योजना के तहत 271 लाभार्थियों के ई-कार्ड जारी कराए गए।