फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के साथ मरीजों से करें अच्छा व्यवहार : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने सोमवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, एक्सरे, हड्डी रोगी वार्ड और एनआरसी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। चिकित्सकों से कहा कि उपचार के साथ मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार भी करें।
विज्ञापन

डीएम सोमवार दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचे। दवा वितरण कक्ष में पहुंचकर उन्होंने स्टाफ से दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पूछा। साथ ही रजिस्टर चेक किया। मरीजों से डॉक्टरों द्वारा प्रदान किए जा रहे उपचार और उनके व्यवहार आदि के बारे में बातचीत की। उन्होंने सीएमएस से कहा कि जिला चिकित्सालय परिसर में जहां प्रकाश की बेहतर व्यवस्था नहीं है, वहां जरूरी प्रबंध कराया जाए। पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर उन्होंने वहां भर्ती बच्चों का हालचाल जाना। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पांच बच्चे भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर उन्होंने इस माह में सामान्य प्रसव और सिजेरियन की संख्या और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद प्रसव संबंधी सेवाओं के बारे में सीएमएस से जानकारी ली। डीएम ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें