फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधि से शिफ्ट हुई बापू की प्रतिमा

Wed, 13 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी समाधि पर चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य के चलते वहां पर लगी बापू की प्रतिमा को पास में ही शिफ्ट कर दिया गया है। बापू की प्रतिमा को मुख्य समाधि से हटाकर उसके बगल में स्थ्ाापित किया गया है। दिल्ली में राजघाट के बाद रामपुर में बापू की दूसरी समाधि है। यहां पर बापू की अस्थियां अष्टधातु के कलश में दफन है।
विज्ञापन



गांधी समाधि के रख-रखाव की जिम्मेदारी पालिका के पास है। गांधी समाधि रामपुर की शान है। यहां पर स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस व गांधी जयंती के मौके पर झंडोतोलन होता है। नगर विकास मंत्री आजम खां ने गांधी समाधि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने का एलान किया था। इसके बाद गांधी समाधि के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।


कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) द्वारा सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। आजम खां के मुताबिक गांधी समाधि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। सौंदर्यीकरण के कार्य के तहत इसके आसपास गेट बनाए जा रहे हैं। गांधी समाधि की दीवार को भी नया रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन



बापू की प्रतिमा को पास में ही दूसरी जगह पर स्थापित किया गया है। अभी तक बापू की प्रतिमा के ऊपर शेड नहीं था। अब बापू की प्रतिमा को छत के नीचे रखा गया है।


सीएंडडीएस के जनरल मैनेजर एके वर्मा ने कहा कि गांधी समाधि की सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च होगा। ड्राइंग प्रोजेक्ट व सुरक्षा के लिहाज के राष्ट्रपिता की प्रतिमा को सम्मान के साथ पास में ही शिफ्ट कर दिया गया है। इससे गांधी समाधि की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें