फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

422 सिपाहियों के ताबड़तोड़ तबादले

Wed, 22 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने पुलिस को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए थानों में ढुलमुल रवैये के साथ ड्यूटी करने वाले 305 सिपाहियों को आर्म्स पुलिस का रास्ता दिखा दिया। जबकि 117 तेज तर्रार टाइप नौजवानों सिपाहियों को आर्म्स पुलिस से थानों में तैनात कर दिया है।

 पुलिस प्रशासन में सिपाहियों  के ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं। एक ओर जहां आर्म्स पुलिस में तैनात 117  पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है, वहीं दूसरी ओर 305  पुलिस कर्मियों को थानों और दफ्तरों से आर्म्स पुलिस के लिए स्थानातंरित  कर दिया गया है। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि आर्म्स पुलिस में जिले के  विभिन्न थानों में तैनात 305 पुलिस कर्मियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह का  आदेश जारी किया गया है। इसी तरह 117 पुलिस कर्मियों को सशस्त्र पुलिस  कर्मियों को नागरिक पुलिस में भेजा गया है। जिसमें कोतवाली को 09,  गंज को 16,  सिविल लाइंस को  11,  स्वार को  08,  थाना टांडा को  2, अजीमनगर को 02, मिलकखानम को 02,   बिलासपुर को 09,  थाना केमरी को  07,  भोट को  09, मिलक को  10,  शहजादनगर को  09, पटवाई को 11, शहबाद को 10  सिपाही दिए गए   हैं। एसपी का कहना है कि इस बदलाव से पुलिस सक्रिय नजर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें