फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित ईवीएम मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि कार्मिक पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोग के निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए मतगणना को संपन्न कराएं। दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मॉस्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना से जुड़ी बारीकियों और जरूरी प्रपत्रों को भरने आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज और जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें