फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर एक माह में वसूले 12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।यातायात पुलिस ने जनवरी माह में बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 12 लाख रुपये वसूल किए है लेकिन यह अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन

आए दिन हो रहे हादसे और उन हादसों में मर रहे लोगों को देखते हुए पिछले साल शासन ने बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों के खिलाफ चेंकिग करने विशेष आदेश पूरे यूपी में जारी कर दिए गए थे। इसके बाद सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बाइक चेंकिग अभियान चलाए जा रहे हैं। जिले में ट्रैफिक इंचार्ज सुमित कुमार ने अपनी कई टीमें बना रखी है। दिन निकलते ही मुख्य चौराहों पर खड़ी होती है। जिसमें राधा रोड, स्टार चौराहा, नवाब गेट शामिल है। पुलिस यहां रोजाना सुबह से दोपहर और शाम से करीब आठ बजे तक वाहन चेंकिग अभियान चला रही है। जिससे हादसों पर रोक लगे सके। उसी के मद्देनजर अगर जनवरी माह के चालान को देखा जाए,तो पुलिस ने इस दौरान 1342 लोगों का चालान काटने के साथ ही उसने 12 लाख रुपये से समन शुल्क वसूल किया है।उनको आगे से बिना हेलमेट के बाइक नही चलाने केे चेतावनी भी जारी कर दी गई है। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेेश पर चेंकिग का अभियान चलाया जा रहा है। ताकि हादसों पर रोक लग सके ।जनवरी माह में लगभग 12 लाख का सम्मन शुल्क वसूला गया है।इस दौरान पांच लोग शराब के नशे में मिले थे। उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें