फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: व्यापारी एटा में रखेंगे हाउस और वाटर टैक्स का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक 10 सितंबर को एटा के जनेश्वर मिश्र हॉल में आयोजित होगी। इसमें नगर पालिका की ओर से मनमाने ढंग से बढ़ाए गए हाउस और वाटर टैक्स के मामले पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों के व्यापार मंडल अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। रामपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि रामपुर से सभी पदाधिकारी निजी वाहनों से सुबह पांच बजे रवाना होंगे और करीब 10 बजे एटा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से जारी किए गए मनमाने नोटिसों के खिलाफ इस बैठक में ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, नगर अध्यक्ष और नगर महामंत्री के साथ-साथ मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें