फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: व्यापारियों ने रखी बापू मॉल में कम किराए मे दुकानों का आवंटन करने की मांग

Thu, 08 Feb 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी और व्यापारियों ने ईओ को ज्ञापन देते हुए बापू मॉल में दुकानों का आंवटन कम किराए की दरों के साथ करने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से तोपखाना गेट पर बापू मॉल की लगभग 400 दुकानें अब बदतर स्थिति में होती जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का 25 करोड़ रुपये को कोई भी सदुपयोग नहीं हो रहा है। कहा कि व्यापार मंडल के लगातार आंदोलन के बावजूद भी नगर पालिका परिषद गरीब व मध्यम स्तर के नौजवानों, बेरोजगारों व जरूरतमंदों को दुकान लॉटरी सिस्टम पर आवंटित करने को तैयार ही नहीं है। कहा कि समाज का हक छीनने का पूरा प्रयास कर रही है। कहा कि बाजार नसरुल्ला खान में हामिद स्कूल के डिवाइडर को भी प्रतिदिन जाम हुआ दुर्घटना की परेशानी को देखते हुए अवैध रूप से खड़ा डिवाइडर को ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, सरदार मंजीत सिंह सिंपल, पुलकित अग्रवाल, कन्हैया लाल पटवा, मुमताज अहमद, प्रमोद कुमार गुप्ता, पप्पू खान मेराज हुसैन ,शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें