रामपुर।अनाज मंडी के व्यापारियों ने दलहन पर स्टॉक लिमिट स्थगित होने पर खुशी जताई। व्यापार मंडल ने प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत भी किया।
शनिवार को हुए स्वागत समारोह में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता और ताकत का नतीजा है कि सरकार के द्वारा व्यापारियों के ऊपर लगने वाले दलहन स्टॉक लिमिट कानून को रोकने में कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जिला महामंत्री शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खान, हारिस शमसी, वाजिद खान, बिलाल शमसी, प्रदीप खंडेलवाल, जगन्नाथ चावला, इमरान सलीम, उज्जैर अहमद, शाकेब अहमद, तौसीफ खान, रूसी जमाल, मोहसिन खान, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, मुकेश आर्य, राम गुप्ता, हरीश अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, अवतार सिंह, अनिल अरोड़ा, अजय अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, रामकुमार भाटिया, तौसीफ खान आदि मौजूद थे।