रामपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत गई। सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वालानगर कृष्णा विहार कालोनी के निवासी दिनेश सक्सेना (53) स्कूलों में स्टेशनरी की सप्लाई के काम से स्वार गए थे। वापस आते वक्त दोपहर के समय शहर कोतवाली क्षेत्र में स्वार रोड पर अटरिया मोड़ पर उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल आए। उनकी हालत गंभीर देख मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।