फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डंपर की टक्कर से टैक्टर-ट्राली तालाब में पलटी

Wed, 17 Jul 2024 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से लकड़ी से लदा ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे तालाब में पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठे दो युवक सनी निजाम और ड्राइवर साइदुल ट्रैक्टर से कूद गए, जिससे बडा हादसा टल गया। मंगलवार शाम को मिलक अब्बू निवासी साइदुल ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ी बेचने स्वर जा रहा था। स्वार-रामपुर रोड करनपुर के सामने पीछे से डंपर ने टक्कर में मार दी और ट्रैक्टर-ट्राली को लगभग पचास मीटर तक पीछे से ढकेलता चला गया। जिससे टैक्टर-ट्राली सड़क किनारे तालाब में पलट गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर पर बैठ सनी निजाम और ड्राइवर साइदुल नीचे कूद गए, जिससे हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें