रामपुर। जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेेगा डे मनाया जाएगा। जिसके तहत जिलें की 122 मस्जिदों पर कोरोना के बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। जिसमें किशोर वर्ग, 18 से 44 साल तक आयु,45 से 60 आयु तक और 60 साल से अधिक आयु के लोगो का टीकाकरण होगा। इसमे पहली, दूसरी डोज और एहतियाती डोज लगाई जाएगी। जिसमें रामपुर नगर में 25, शाहबाद में 12, सैदनगर में सात, टांडा में 11, बिलासपुर में 17, स्वार में दस, मिलक में 15 और चमरौआ में 25 मस्जिद में टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 244 टीमें बनाई गई है।