फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों को जमींदोज करने का वक्त आया : नकवी

Sun, 27 Apr 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जिम्मेदारों को जमींदोज करने का वक्त आ गया है। इस्लाम को सुरक्षा कवच बनाकर इंसानियत को लहूलुहान करने वाले इंसानियत और इस्लाम दोनों के दुश्मन हैं।
विज्ञापन

नकवी ने शनिवार को रामपुर में मुस्लिम महिलाओं के सम्मेलन और एक देश, एक चुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि मुल्क के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए देश के सौहार्द, एकता को मजबूत और महफूज रखना होगा, दहशतगर्द दरिंदों को दंड हर हिंदुस्तानी का मकसद होना चाहिए। हमें पाकिस्तान के प्रॉक्सी प्रोपेगेंडा पपेप्ट्स (छाया छल चंदों) के अफवारों भरे प्रोपेगेंडा प्रदूषण से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे छाया छलचंद समाज में भ्रम का भंवरजाल बिछाने की साजिश में सक्रिय हैं। मुल्क की सुरक्षा हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य और धर्म है, मुल्क से बड़ा कोई मजहब और मकसद नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून मुल्क की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए है किसी मजहब की धार्मिक आस्था में हस्तक्षेप नहीं है।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, नगर विधायक आकाश सक्सेना, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, आईआईए रामपुर चैप्टर के चेयरमैन श्रीष गुप्ता आदि माैजूद रहे।


देश के विकास की गति को और तेज करेगा एक राष्ट्र, एक चुनाव : विधायक
रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को विकास के विजन के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। एक राष्ट्र, एक चुनाव देश के विकास की गति को और तेज करने में सहायक होगा। वह हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में बोल रहे थे। शहर विधायक ने कहा कि यदि एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था लागू हो गई, तो अनावश्यक धन की बर्बादी और अनावश्यक समय खराब नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें