फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लकड़ी तस्करों ने चोरी से खैर के दो पेड़ काटे

Sun, 08 Nov 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। आरक्षित डंडिया वन की बंसखड़िया बीट में तीन आरोपियों ने खैर के दो पेड़ चोरी से काट लिए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों को देखकर तीनों आरोपी टेंपो लेकर फरार हो गए। वन कर्मियों ने मौके से कटे हुए दो पेड़ों की लकड़ी व लकड़ी काटने के औजार बरामद किए हैं। वन रेंजर आलोक शर्मा ने बताया कि बरामद लकड़ी की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। तीनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




रेंजर के अनुसार तीन नवंबर की रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग बंसखड़िया क्षेत्र में खैर की कीमती लकड़ी को अवैध रूप से काट रहे हैं। सूचना पर वन दरोगा श्यामलाल गंगवार, बीट प्रभारी कमल किशोर शर्मा व फूल सिंह मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों को आता देख लकड़ी तस्कर कटी हुई लकड़ी व लकड़ी काटने के औजार मौके पर छोड़कर रात के अंधेरे में टेंपो लेकर फरार हो गए। रेंजर ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनुज यादव, जय किशन व उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के थाना गदरपुर के गांव कलकत्ती निवासी रिंकू के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। शीघ्र ही जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कई बार लकड़ी चोरी के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। लोगों का कहना है कि जंगल में लकड़ी का अवैध कटान रुक नहीं पा रहा है। वहीं पर्यावरण कार्यकर्ता भी बीते काफी समय से जंगल में अवैध रूप से कीमती पेड़ों का कटान होने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें