फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सरकथल गांव में जर्जर रास्तों से तीन हजार लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। नगर के ग्राम सरकथल के लोग ओवरहेड टैंक के न होने के कारण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस गर्मी के सीज़न में भी उन्हें शुद्ध पानी पीने को नहीं मिल पाएगा। क्योंकि यहां पर अभी तक ओवरहेड टैंक बना ही नहीं है।
विज्ञापन




नगर के ग्राम सरकथल के निवासियों सोमपाल सिंह, तेजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, गोविंद सिंह, ग्रीस सिंह, मेघराज, भानु प्रताप सिंह, पूरन सिंह आदि ने बताया कि गांव की आबादी करीब तीन हजार है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा घर-घर जलापूर्ति योजना के तहत हमारे गांव में अभी तक कोई ओवरहेड टैंक नहीं बना है, ठेकेदार करीब ढाई वर्ष पूर्व सिर्फ बोरिंग कर चले गए हैं और गांव की कुछ सड़कों में पाइप लाइन बिछाई है। जिसके कारण गांव की सड़कें खस्ताहाल हैं। लगता है कि इस भीषण गर्मी के सीज़न में भी शुद्ध पानी का लाभ नहीं मिल पाएगा। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बिजली भी पर्याप्त समय तक नहीं मिल पाती, जिसके कारण घरेलू वाटर टैंक भी नहीं भर पाते, जिसके कारण पानी की समस्या बनी रहती है। वहीं त्रिवेणी शुगर मिल गांव के नजदीक होने के कारण हैंडपंपों में शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।
-
बयान
जिस जगह पर ओवरहेड टैंक बनाया जा रहा था, वह जगह कागजों में खलियान की थी। टैंक बनने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसके चलते ओवर हेड टैंक का कार्य रुक गया है।-राजवीर सिंह ग्राम प्रधान सरकथल
विज्ञापन


-
लोगों से बातचीत
गांव के पास शुगर मिल है, जिस कारण हैंडपंपों में शुद्ध पानी नहीं मिल पाता। गर्मी शुरू हो गई हैं। गांव में हर व्यक्ति को शुद्ध पानी की आवश्यकता है।-गोविंद सिंह
शुद्ध पानी न मिलने से हमारे बच्चे आए दिन बीमार हो जाते हैं, मेहनत मजदूरी कर बच्चों का इलाज कराते हैं।-हरकेश सिंह
टूटी सड़कों की वजह से बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। अक्सर बाइक फिसल जाती है, और लोग घायल हो जाते हैं।-चौधरी विजय सिंह

गांव में शुद्ध पानी पीने को नहीं मिलता, कच्चे पानी की वजह से अक्सर पीलिया होने का खतरा बना रहता है। पानी की वजह से कपड़े भी पीले हो जाते हैं।-पंकज चौहान

ठेकेदार ने सरकार के पैसे को बर्बाद किया है। सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गर्मी के मौसम में पानी ही जिंदगी है।-चंद्र शेखर
सरकार ग्रामीणों के लिए हर घर जल योजना लेकर आई है, लेकिन सरकार के नुमाइंदों ने सिस्टम खराब कर दिया है। जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं।-होराम सिंह
पूरे गांव की सड़कें खोद कर डाल दी, पहले ओवरहेड टैंक और बोरिंग करना चाहिए था, उसके बाद पाइपलाइन बिछाई जाती। यहां तो सब कुछ उल्टा है और शुद्ध पानी को ग्रामीण तरस रहे हैं।-चंद्र प्रकाश सिंह

कुछ हो या ना हो लेकिन ठेकेदार की ओर से जो सड़कें खराब की गई हैं। वह जरूर सही होनी चाहिए। हमारे बच्चे जब स्कूल जाते हैं तो थोड़ी सी बरसात में ही कपड़े खराब हो जाते हैं। पहले गांव की सड़क अच्छी थी।-अशोक सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें