फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में शुगर मिल कर्मी सहित तीन की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/सैफनी/शाहबाद (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में रामपुर रोड पर सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार शुगर मिल कर्मचारी सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सैफनी थाना क्षेत्र के ताजपुर बेहटा गांव के निकट कंटेनर की चपेट में आकर मुरादाबाद जिले के कंजरी सराय के मोहल्ला ताड़ीखाना निवासी युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के कलाय खुर्द गांव निवासी जगदीश (45) पुत्र रामप्रसाद क्षेत्र की त्रिवेणी शुगर मिल में तौल बाबू के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार की रात जगदीश ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहे थे। इस दौरान रामपुर रोड स्थित अनम राइस मिल के निकट बाइक सवार जगदीश ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त जगदीश हेलमेट लगाए हुए थे।
वहीं, क्षेत्र के ग्राम सेढ़ू का मझरा निवासी शानू (22) पुत्र अतीक बृहस्पतिवार की शाम बाइक से रामपुर जा रहे थे। इस दौरान रामपुर रोड स्थित आलू मिल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शानू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और परिजनों को भी घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत देखकर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां पर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिजनों मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

होली पर अपनी ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की कंटेनर की चपेट में आकर मौत हो गई। जनपद मुरादाबाद के कंजरी सराय के मोहल्ला ताड़ीखाना निवासी मोनू (32) की ससुराल शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के सुहावा गांव में है। शुक्रवार बाइक सवार मोनू करीब सुबह 10.30 बजे ताजपुर बेहटा के निकट कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद मृतक की ससुराल और परिवार वालों को सूचित किया। मृतक की ससुराल और परिवार के लोग मौके पर विलाप करते हुए पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। युवक की मौत से उसकी पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में परिजन की तहरीर पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें