फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने सामने की टक्कर में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सायल भेज कर मौके पर मृत व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं देर शाम उपचार के दौरान दोनों घायलों की भी मौत हो गई।मौत की सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे केमरी थाना क्षेत्र के शाहू का नगला गांव निवासी अखलाक अहमद (45) अपनी बाइक से रामपुर जा रहा था। भोट थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना गांव के पास पहुंचते ही सामने की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवाद चार व्यक्ति दूर जा गिरे। इस दौरान अखलाक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल में सवार अर्जुन सैनी (18) पुत्र रमेश सैनी निवासी तुमड़िया, संजू गंगवार (18) पुत्र छेदा लाल गंगवार तथा राहुल बहुत तेज गति से आ रहे थे और सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गए। मौके पर गंभीर रूप से घायल अर्जुन सैनी व संजू गंगवार को थाना पुलिस ने जिला चिकित्सालय भिजवाया था। जहां देर शाम उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए नहीं थे। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अहमदनगर तराना गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवा दिए गए हैं। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें