फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। कृषि भूमि में खड़ी फसल को काटने को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 28 फरवरी को सैफनी थाना क्षेत्र के लखन ताजपुर स्थित कृषि भूमि में खड़ी फसल को काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई थी। दो लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में सईद निवासी जटपुरा और रियासुद्दीन निवासी छितौनी और अंकुर चौधरी निवासी सद्दीकनगर को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें