रामपुर। शाहबाद बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन के लिए शनिवार को अंतिम दिन नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ प्रत्याशियों ने पर्चे भी जमा किए। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शाहबाद बार एसोसिएशन वर्ष 2024 की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। चुनाव सहायक अधिकारी रेहान खान और शादाब इकबाल ने बताया कि बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए रामऔतार सिंह, तकरीर-उर-रहमान और आसिम खान ने नामांकन पत्र जमा किए। महासचिव पद के लिए भी तीन पर्चों की बिक्री हुई, जिसमेे आनंदपाल सिंह, रामचंद्र दिवाकर और खान सोहेल असरार ने नामांकन पत्र जमा किए।
उपाध्यक्ष पद पर अनोद कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र जमा किया, जबकि संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर कमलवीर सक्सेना, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर दिनेशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर रनवीर सिंह, प्रवक्ता के पद पर शाहजान खान ने अपनी ताल ठोकी है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद चुनाव की तिथि भी घोषित जल्द कर दी जाएगी।