फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर सट्टेबाजी करते तीन गिरफ्तार 

Tue, 10 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने क्रिकेट के आईपीएल सट्टे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस पकड़े गए लोगों से 15120 रुपये, कलर टीवी, पांच मोबाइल व सेट टॉप बाक्स बरामद किया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।   रविवार काे पुलिस को शहर में क्रिकेट के आईपीएल के सट्टा होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर व क्राइम ब्रांच प्रभारी संतोष कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मुहल्ला राज जहां पहुंचे। जहां पुलिस ने किंग वार्ष्णेय के घर पर छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यहां से आईपीएल का सट्टा करते हुए किंग वार्ष्णेय के अलावा जानी वार्ष्णेय, मोनी वार्ष्णेय निवासी मुहल्ला ब्रजनगर कालोनी को रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, विमल कुमार गुप्ता निवासी मुहल्ला कायस्थान भागने में कामयाब रहा है। विमल कुमार गुप्ता इन दिनों रामबाग धाम ट्रस्ट का पदाधिकारी बताया जाता है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मौके से 15120 रुपये, पांच मोबाइल, एक कलर टीवी व सेट टाप बाक्स मय रिमोट के बरामद किया।  

वहीं, श्रीराम बाग धाम के पदाधिकारी व क्रिकेट सट्टे में फरार दिखाए गए आरोपी विमल कुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने फोन करके उसके एक कर्मचारी को बुलाया और पकड़ लिया। उसे पीटकर उसका नाम जबरन लेने को कहा गया। मेरा क्रिकेट सट्टे से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने धनवसूली करने के लिए उसका नाम मुकदमे में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें