फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में मां-बेटी और तीन पशु व्यापारियों की मौत

Tue, 14 Nov 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कुम्हरिया गांव में रोती-बिलखती महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण हाईवे पर कारी पाकर गांव के पास पशुओं से भरी एक डीसीएम पलट गई। हादसे में डीसीएम पर सवार तीन पशु व्यापारियों की दबकर मौत हो गई। तीनों व्यापारी रामपुर जिले के निवासी थे। ये सभी फैजाबाद के जुबेरगंज से पशुओं को लेकर रामपुर जा रहे थे। जहां हादसा हुआ, वहां हाईवे निर्माण का कार्य चल रहा है।

रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी नाजिम (28), साजिद (27) व रामपुर जिले के ही टांडा थाना क्षेत्र के लंबाखेड़ा गांव के रहने वाले अनवर (50) पशु व्यापारी थे। तीनों व्यापारी पशु खरीदने फैजाबाद गए थे। फैजाबाद के जुबेरगंज बाजार में रविवार को तीनों व्यापारियों ने 14 भैंसें खरीदीं। इसके बाद भैंसों को एक डीसीएम पर लादकर फैजाबाद से रामपुर के लिए चल दिए। महोली कोतवाली क्षेत्र के कारी पाकर गांव के पास सोमवार सुबह घना कोहरा होने के कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस बीच डीसीएम हाईवे निर्माण के लिए खोदी गई सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार सुनते ही आसपास के गांवों के लोग दौड़कर मदद के लिए मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन सीधा कर उसके नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक तीनों पशु व्यापारियों हाजी नाजिम, साजिद और अनवर की दबकर मौत हो चुकी थी, जबकि आबिद और अलीम घायल हो गए। हादसे के बाद चालक और क्लीनर वाहन को छोड़कर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों की मानें तो रोड का निर्माण कर रही कंपनी ने सड़क तो खोद रखी है, लेकिन न तो ऐसे कोई संकेत लगाए हैं, जिससे वाहन चालक खतरे को भांप सकें और न ही हादसों के बचाने के लिए कोई इंतजाम किए गए हैं। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें