फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चोरी की 15 बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बाइक चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन

बरामद बाइकों की जांच में रामपुर के अलावा बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली और उत्तराखंड में चोरी के मामले से उनका संबंध सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की बाइक को दूसरे स्थानों पर खपाने का काम करते थे।
शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सोमवार को हमसफर चौक के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के बारादरी महमूद खां मोहल्ला निवासी शारिक, अजीमनगर क्षेत्र के खौद निवासी कय्यूम अली और सिविल लाइंस क्षेत्र के अजीतपुर निवासी रफत अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद 15 मोटरसाइकिलें रामपुर के साथ ही अन्य जिलों और राज्यों से चोरी की गई थीं। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिलों के नंबर और चेसिस-इंजन नंबर की जांच की तो कई बाइक अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ी मिलीं।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद बाइकों में एक रॉयल एनफील्ड बुलेट है। इस पर रामपुर का नंबर दर्ज था, जबकि जांच में उसका वास्तविक पंजीकरण नंबर दिल्ली का मिला।
उनके अनुसार इस बाइक के संबंध में दिल्ली में वर्ष 2018 में ई-एफआईआर दर्ज हुई थी। इसी तरह एक बाइक बरेली के शाही थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले से, दूसरी बरेली के बिथरी चैनपुर थाने के मामले से और एक बाइक उत्तराखंड के सितारगंज थाने में दर्ज मामले से जुड़ी मिली।
कुछ मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि कुछ के चेसिस और इंजन नंबर मिटे अथवा अपठनीय मिले। पुलिस इन बाइकों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। सीओ सिटी का कहना है कि तीनों शातिर अपराधी हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
0000
तीनों पर पहले से दर्ज हैं मामले
सीओ सिटी के अनुसार, गिरफ्तार मोहम्मद शारिक के खिलाफ गंज और कोतवाली थाने में चोरी, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। रफत अली के खिलाफ रामपुर और मुरादाबाद के अलग-अलग थानों में चोरी, हथियार अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में एफआईआर दर्ज है। वहीं कय्यूम अली के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, हथियार अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0000
शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने बाइक चोरों के गिरोह का खुलासा किया है। इनके कब्जे से 15 बाइक बरामद की हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। -अनिल शिशोदिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें