फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन के घर हुई चोरी का खुलासा, चोरी के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर में एक सेल्समैन के घर बुधवार की रात हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गए जेवरात की बरामदगी सहित चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चेतन को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला स्वार खास निवासी आकाश एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन है। बुधवार की रात वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे तभी चोरों ने उनके घर में घुसकर 12 हजार नकदी के अलावा जेवरात ले गए थे। घटना के बाद चोर की फोटो सीसीटीवी कैमरे में आ गई थी, जिसकी पहचान चेतन निवासी फाजलपुर कोतवाली स्वार के तौर पर की गई। इस पर शुक्रवार को कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को फाजलपुर के रास्ते पर बने स्मारक पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। उसने चोरी करने की बात कुबूली। सीओ रवि खोखर व कोतवाल शरद मलिक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से जेवरात भी बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें