फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चे की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चे की बैठक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिले में 11 निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। जिस कारण जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में इन निर्दलीय सदस्यों की भूमिका अहम हो गई है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद भाजपा और सपा ने प्रत्याशी घोषित कर चुनाव की तैयारी तेज कर दी है तो इस बीच कुछ निर्दलीय सदस्यों ने तीसरा मोर्चा बनाकर चुनाव में ताल ठोंकने का एलान कर दिया है। तीसरे मोर्चे के सदस्यों की मंगलवार को हुई बैठक में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का अध्यक्ष तीसरे मोर्चे का ही बने और इसके लिए मोर्चे के सभी साथी प्रयास करें और एक सदस्य नामांकन दाखिल करे। बैठक में बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, मुस्तफा हुसैन, इम्तियाज हुसैन, खलील अहमद, रियासत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें