फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाजारों में दिन भर उमड़ी रही भीड़, खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। लोगों ने रंग-गुलाल, अबीर की खरीदारी की। पूजन में गन्ना शुभ माना जाता है। ऐसे में जगह-जगह लोगों ने ठेले लगाकर गन्ने की बिक्री की। मुख्य बाजारों में तो खड़े रहने की जगह नहीं मिल सकी। मिस्टनगंज, पुराना बाजार और ज्वाला नगर में लोगों ने खूब खरीदारी की। रंग-बिरंगी कचरी और पापड़ भी बाजार में खूब बिक्री हुई।होली पर पिचकारियाें की दुकानों पर जमकर खरीदारी की गई। दिन भर बाजारों में डीजे पर गाने बजते रहे और लोग खरीदारी करते रहे। बाजार में हर्बल पैकेट वाले कलर की बिक्री काफी अधिक हुई। इसके अलावा चटक रंगों की बिक्री भी हुई। कचरी-पापड़, रंगीन डिजाइन में कचरी और रोल की खरीदारी भी खूब हुई। इसके साथ साबुतदाना के पापड़, लजीज पापड़ समेत कई अन्य तरीके के पापड़ यहां पर उपलब्ध हैं।शहर के बीचोंबीच मिस्टनगंज, पुराना बाजार, ज्वाला नगर और नसरुल्ला खां बाजार समेत कई अन्य मोहल्लों और गली-कूंचों में बाजार लगी रही। देर रात को होलिका दहन के साथ पूजन किया गया। सोमवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें हर चेहरा गुलाल नजर आएगा।
विज्ञापन

-
चौराहों पर लगी रही भीड़
बाजार में होली पर बंपर भीड़ रही है। इस दौरान पुलिस ने चौराहों पर बैरीकेडिंग लगाकर व्यवस्था को बनाया गया। इस बीच कई लोग बैरीकेडिंग से बाइक लगाते दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने हटाया। काफी अधिक भीड़भाड़ होने के चलते बाजारों में जाम लगा रहा। इस दौरान मिस्टनगंज, पुराना बाजार और ज्वाला नगर समेत कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। जिसमें पुलिस ने व्यवस्था कर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें