फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: होलिका दहन के साथ शुरू हुआ रंगोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होलिका दहन के साथ ही जिले भर में होली की मस्ती शुरू हो गई। रविवार देर रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभ कामनाएं दीं। जिले में 1218 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। दहन से पहले होलिका स्थल पर पूजा की गई। सोमवार को होरियारों की टोलियां निकलेंगी ओर धूमधाम से रंगोत्सव मनाया जाएगा। जिलेभर में रंग एकादशी से ही चौराहों पर होली की चौक पर लकड़ियां और कंडे आदि जमा होना शुरू हो गए थे। रविवार की रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के लिए मोहल्लों में लोग इकट्ठा हुए और चारों ओर परिक्रमा कर सूत बाधा। इस दौरान पूजा-अर्चना करके सभी के स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। होलिका दहन के बाद लोगों ने आग में गेहूं की बालियां और होरे भूने और अपने घरों को होलिका स्थल से आग ले गए। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

होली को बेहतरीन बनाने के लिए सुबह से ही युवाओं की टोलियां लगी रहीं। महिलाओं ने घरों में रंगोली बनाई। रामपुर शहर में 95 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। जिसमें आवास विकास, आदर्श कॉलोनी, सिविल लाइंस, गुरुद्वारा रोड, मिस्टनगंज, चाह सेतियान, ज्वाला नगर, कृष्णा विहार, शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने भी सतर्कता बरती। प्रत्येक होलिका स्थल पर पुलिस की तैनाती रही। देर रात तक होलिका दहन स्थलों पर लोगों की भीड़ जमा रही। इस दौरान लोगों में मस्ती का रंग चढ़ता हुआ दिखा।


सोशल मीडिया पर छाए होली के रंग
रविवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर होली के रंग छाए रहे। लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और वीडियो कॉल करके एक दूसरे को होली की बधाई दी। खूबसूरत मैसेज, शायरी व कविता के जरिये लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें