रामपुर। जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह एक चोर ने प्राइवेट वार्ड से दो मोबाइल फोन और एक टैबलेट चुरा लिया। घटना सुबह करीब छह बजे की है, जो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
चोरी की इस वारदात से मरीजों और उनके तीमारदारों में अपने सामान को लेकर डर का माहौल है। वहीं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज चौकी पुलिस को सौंप दी है।
सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि फुटेज में चोर चोरी करने के बाद जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत अस्पताल चौकी पुलिस से कर दी गई है और पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। संवाद