रामपुर। बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने सोने के जेवर और घरेलू सामान समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी के बाद महिला घर लौटी। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। वहीं, पुलिस जांच में जुट गई है।
मामला गंज थानाक्षेत्र के मोहल्ला घेर मियां खां का है। यहां निवासी खुशनूद फात्मा अपनी बेटी के घर इलाज कराने के लिए गईं थीं। उन्होंने घर में ताला लगा दिया था। पड़ोसियों ने देखा तो ताला निकला हुआ था, जिस पर उन्हें चोरी का शक हुआ। उन्होंने महिला को जानकारी दी, जिसके बाद महिला अपने घर आ गई। देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। महिला ने जेवर देखे तो वे गायब थे। महिला ने बताया कि उसके घर से सोने का हार, चार सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठी, एक गले की चेन, गैस सिलेंडर भरा हुआ समेत तमाम सामान चोरी हो गया है। उन्होंने गंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी सामने आएगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।