फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सरिया-सीमेंट की दुकान में चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने नैनीताल हाईवे किनारे स्थित सरिया-सीमेंट की दुकान में खिड़की की ग्रिल तोड़कर हुई डेढ़ लाख रुपये की चोरी के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 48 हजार रुपये और चांदी के 14 सिक्के बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी मयंक अग्रवाल मनी ने 25 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जून की रात रामपुर रोड स्थित उनकी सरिया-सीमेंट की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी उमेश उर्फ चवणी और गौरव, मॉडर्न कॉलोनी निवासी रिंकू तथा हंस विहार कॉलोनी निवासी जतिन का नाम सामने आया। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी के 48 हजार रुपये और चांदी के 14 सिक्के बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि चोरी का माल बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया गया है।
000
घटना के मास्टरमाइंड निकले जतिन और उमेश
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के मास्टरमाइंड जतिन और उमेश हैं। जतिन के खिलाफ मिलक थाने में चोरी, नकबजनी समेत विभिन्न धाराओं में सात प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें