शाहबाद (रामपुर)। सांसद आजम खां की रिहाई के लिए खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति को भेजा है। पत्र में सांसद आजम खां को रिहा करने की गुहार लगाई है। मोहल्ला हकीमान निवासी मोनू ने अपने खून से लिखे पत्र में कहा है कि सांसद आजम खां लंबे समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। वर्तमान में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और आजम खां शहर रामपुर से विधानसभा से प्रत्याशी हैं। इसलिए, उनका जेल से रिहा होना बहुत जरूरी है। पत्र में कहा गया है कि सांसद आजम खां पर लगाए गए सारे मुकदमे झूठे हैं। उन्हें रंजिशन फंसाया गया है। संवाद