रामपुर। जिले में शुक्रवार सुबह शाहबाद सहित कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पार दो डिग्री गिरकर 34 डिग्री पहुंच गया। उधर मौसम विभाग ने जिले में 31 मई तक बारिश, आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सर्तक रहने की अपील की है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। बारिश के भी आसार हैं। उन्होंने निवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है।