फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: श्याम बाबा के भजनों से गूंजा कूप गांव, संकीर्तन महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 14 Mar 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के ग्राम कूप में बृहस्पतिवार की रात श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया गया।
विज्ञापन


हनुमान मूर्ति के समीप हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। आयोजन में छप्पन भोग, अखंड ज्योति, अलौकिक शृंगार और इत्र वर्षा की गई। श्याम रसोई की विशेष व्यवस्था रही।
वृंदावन से आईं खुशबू राधा ने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। प्रिंस म्यूजिक ग्रुप मुरादाबाद, आचार्य विपिन वरिष्ठ, गौरव शर्मा, अनु पगली और बाजपुर से आए अरनव सक्सेना ने देर रात तक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महेश चंद्र गुप्ता, कुलदीप सिंह गंगवार, विरजन सिंह राठौर, भीष्म पाल सिंह, गौरव सिंह चौहान, मोहित मौर्य,राहुल सिंह चौहान समेत कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें