फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हड़ताल को लेकर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष का अलग-अलग रुख

Wed, 18 Feb 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अधिवक्ता फारुख अहमद की जिला पंचायत कार्यालय में हत्या के बाद से आंदोलित वकीलों की हड़ताल के मामले में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष के अलग-अलग रुख सामने आए हैं।
विज्ञापन


बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक हुई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी के न होने से उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद उनकी ओर से पत्र जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि 18 से 20 फरवरी तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष का कहना है कि यदि इसके बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो अधिवक्ता 20 फरवरी के बाद फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे।

दूसरी ओर, कुछ समय बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने अलग पत्र जारी किया। उनका कहना है कि मंगलवार को हड़ताल स्थगित करने का जो पत्र जारी हुआ उसे निरस्त किया जाता है। अब सर्वसम्मति से यह तय किया गया है कि जब तक वकीलों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें