फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नुमाइश मैदान में लगी मूर्ति खंडित, हंगामे पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया में स्थित नुमाइश मैदान में बने रामायण पार्क में कुछ शरारती तत्वों ने मूर्ति खंडित कर दी। मूर्ति खंडित करने का आरोप मदरसे के छात्रों पर है। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर तीन थानों की फोर्स के साथ पुलिस अफसर पहुंच गए। विधायक आकाश सक्सेना भी मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को नुमाइश मैदान में कुछ लोगों ने यहां लगी मूर्तियों में से एक मूर्ति को खंडित कर दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक मणि वशिष्ठ ने मूर्ति खंडित करने वालों को देखा और विरोध भी किया। जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ लग गई। इसके बाद विधायक, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह व तीनों थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
शहर विधायक ने इस पार्क की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही और दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है। आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने वाले एक मदरसे के छात्र हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
- मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अतुल श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें