फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गुरु जंभेश्वर विवि से जुड़े डिग्री काॅलेज में प्रवेश के लिए दौड़ शुरू

Mon, 16 Jun 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के सभी 35 कॉलेज गुरु जंभेश्ववर विश्वविद्यालय से जुड़ने के बाद अब स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराकर ऑन लाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद इसकी हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा होनी शुरू हो जाएगी। यह हार्ड कॉपी सोमवार से जमा होना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के पांच सरकारी काॅलेज समेत कुल 35 डिग्री कॉलेज अभी तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े थे,लेकिन इस शिक्षा सत्र से यह सभी कॉलेज अब मुरादाबाद के गुरु जंभेश्ववर विश्वविद्यालय से जुड़ गए हैं। अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर अपना पंजीकरण कराने वाले छात्रों के प्रवेश रामपुर के कॉलेज में नहीं हो सकेंगे। गुरु जंभेश्ववर विश्व विद्यालय की ओर से नए शिक्षा सत्र में स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश संबंधी नियमों की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद इसकी हार्ड कॉपी कालेज में जमा होनी शुरू होने जा रही है। सोमवार से आवेदन की हार्ड कॉपी जमा की जा सकती है। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डा. सुनीता जायसवाल के मुताबिक छात्र-छात्राएं एडमिशन लेने के लिए अपने आवेदन की हार्ड कॉपी कालेज में जमा कर सकते हैं।


आवेदन पत्र के साथ यह भी होगा जरूरी-
-हाई स्कूल व इंटर अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र छायाप्रति
-सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड का माइग्रेशन प्रमाण पत्र की छायाप्रति
-आधार कार्ड छायाप्रति
-जाति प्रमाण पत्र छायाप्रति
-स्थानांतरण प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र टीसी व सीसी की छाया प्रति
- गैप होने की स्थिति में प्रार्थना पत्र एवं किसी राजपत्रित अधिकारी का चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

मैरिट के आधार पर होंगे एडमिशन
राजकीय महिला डिग्री काॅलेज की प्राचार्या डा. सुनीता जायसवाल ने बताया कि सभी कॉलेज में मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसी आधार पर एडमिशन होंगे। मैरिट लिस्ट में नाम आने के बाद साक्षात्कार के समय समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नोट : रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाली छात्राओं का आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा ।
[4:00 PM, 6/14/2025] Dr. Suneta Mahila College: सम्पादक महोदय कृपया जनहित में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें